हमारे देश में बहुत ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके घर में गैस चूल्हा नहीं है आज भी वहां महिलाएं हर रोज चूल्हा फोक के उसे धुएं में खाना बनाते हैं। मगर अब शायद अब यह बीते जमाने की बात हो जाएगी इन्हें बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा Pm Ujjwala Yojana 3.0 लेकर आ गई है । इस योजना के तहत अब हर उसे घर में गैस सिलेंडर होगा जहां पर आज तक चूल पर खाना बना है ।
अगर आप इस पीएम उज्जवला योजना के बारे में नहीं जानते तो हम बताते हैं आपको यह पीएम नरेंद्र मोदी जी दिल के बहुत करीब है । पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण इलाकों में यह देखा गया था कि वहां की महिलाएं कैसे चूल्हा फूंक कर हर रोज खाना बनाती थी इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए Pm Ujjwala Yojana 3.0 की शुरुआत की गई है।
इस योजना की शुरुआत मैं सन 2016 में की गई थी जिसमें एक गैस सिलेंडर रेगुलेटर और गैस दिया जाता है खास बात यह है कि यह योजना किसी एक राज्य के लिए नहीं है यह पूरे देश मैं लागू है जिससे कोई गरीब परिवार इस योजना का फायदा उठा सकता है।
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है ?
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिल सकता है जिनके घर में कोई गैस सिलेंडर ना हो इस योजना को इसलिए चलाया गया है आजादी से लेकर अब तक जिसके घर में गैस कनेक्शन ना हो वहीं इसका लाभ उठा सकते हैं साथी वह आर्थिक रूप से गरीब है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आवेदक महिला का बैंक खाता
इन दस्तावेजों के बिना आवेदन संभव नहीं
PM Ujjwala Yojana 3.0 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है:
- महिलाओं को धुएँ से होने वाली बीमारियों से बचाना
- गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना
- महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा करना
- पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना
सरकार चाहती है कि कोई भी महिला चूल्हे के धुएँ में खाना न बनाए।
PM Ujjwala Yojana 3.0 ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन के लिए:
- नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएँ
- उज्ज्वला योजना का फॉर्म लें
- फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाएँ
- फॉर्म एजेंसी में जमा करें
इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
इस योजना में आपको ₹1 नहीं देना होगा सरकार का कहना है 10 करोड़ से ज्यादा इस योजना का फायदा महिलाएं ले चुकी हैं। इस योजना के तहत 25 लाख घरों में फिर से महिलाओं को फायदा दिया जाएगा ताकि किसी के घर में कोई महिला चूल्हे में आग जलाकर खाना ना बनाएं। अगर आप हर महीने गैस भरवाने जाते हैं तो सरकार द्वारा उसमें मैं आपको कुछ छूट दी जाएगी जिससे आपको लाभ होगा।
PM Ujjwala Yojana 3.0 FAQs
1. PM Ujjwala Yojana 3.0 क्या है?
PM Ujjwala Yojana 3.0 केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को फ्री LPG गैस कनेक्शन, सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर दिया जाता है।
2. PM Ujjwala Yojana 3.0 का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ वही परिवार ले सकता है:
- जिनके घर में पहले से गैस कनेक्शन नहीं है
- जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं
- जिनका आवेदन महिला के नाम पर किया गया हो
3. क्या PM Ujjwala Yojana 3.0 पूरे देश में लागू है?
हाँ, यह योजना पूरे भारत में लागू है। किसी एक राज्य या जिले तक सीमित नहीं है।
4. क्या PM Ujjwala Yojana 3.0 में गैस सिलेंडर पूरी तरह फ्री है?
हाँ, इस योजना के तहत मिलने वाला पहला गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य उपकरण पूरी तरह फ्री होते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
5. PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता (महिला के नाम पर)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
6. PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CSC से आवेदन करना सबसे आसान तरीका है।
7. क्या घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?
फिलहाल सीधे घर बैठे आवेदन की सुविधा सीमित है, लेकिन CSC केंद्र या गैस एजेंसी के माध्यम से आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
8. ऑफलाइन आवेदन कहां करें?
आप अपनी नजदीकी LPG गैस एजेंसी पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहां से फॉर्म लेकर भरकर जमा करना होता है।